रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने पतरातू क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सक्रिय 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया । साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया। पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। इसकी पुष्टि रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने सोमवार की रात छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पतरातू थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लियौ।

गिरफ्तार अपराधियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैंै। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैंै। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राहुल दुबे और उसके संगठन के अन्य लोगों के इशारे पर विगत माह/पूर्व में पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के गेट पर गोली चलाने की घटना, ओसम डेयरी प्लांट के गेट पर गोलीबारी की घटना, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में गोलीबारी की घटना में शामिल थेै।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पतरातू क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कई लोगों को एक जगह जमा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम बनाई गई और टीम ने छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 34 जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और छह एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैंै।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version