
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र में एक ट्रक में 37 मवेशी सहित रेकी कर रहे एक पिकअप और उसके खलासी को पुलिस ने दबोचा। हालांकि पिकअप का ड्राइवर और ट्रक के ड्राइवर भागने में सफल रहे। छत्तीसगढ़ के तरफ से मवेशी लदा ट्रक की रेकी पिकअप कर रही थी।



इसकी गुप्त सूचना रायडीह थाना के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह को हुई। उसके बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ निकल के वाहन की चेकिंग कर रहे थे। जिसके बाद देखे कि एक पिकअप आ रहा है और उसके पीछे में ट्रक था। जैसे ही पिकअप चालक पुलिस को देखा वह भाग गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर भी भाग गए। हालांकि पुलिस ने पिकअप के खलासी को भाग कर पकड़ने में सफल रहे। उसके बाद आगे की कारवाई कर सभी मवेशी को पुलिस ने जब्त कर जरूरत मंद ग्रामीणों को वितरण कर दिया।

