
गुमला। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बुधवार को बसिया थाना का किया निरीक्षण । निरीक्षण से पहले सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ संपर्क स्थापित कर अपराधियों और पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का दिया निर्देश।



उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र व बीट से संबंधित सभी जानकारी रखें। रूचि लेकर निगरानी रखेंगे तथा अधिक से अधिक आम सूचनाओं का संकलन करेंगे। निरीक्षण के क्रम में थाना सिरिस्ता में संधारित होने वाले सभी पंजी, अभिलेखों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया। सभी पंजी व संचिकाओं का रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। महिलाओं से संबंधित अपराध की रोक-थाम हेतु स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही थाना भवन, थाना परिसर एवं पुलिस कर्मियों के रहने वाले बैरक का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया। थाना निरीक्षणोपरांत बसिया थाना परिसर स्थित निमार्णाधीन पुलिस निरीक्षक बसिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बसिया, पुलिस निरीक्षक बसिया अंचल, थाना प्रभारी बसिया एवं अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे।

