गुमला। एसपी शंभू कुमार सिंह ने रविवार को बिशुनपुर व गुरदरी थाना का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, पुलिस निरीक्षक गुमला अंचल व थाना प्रभारी, गुरदरी एवं बिशुनपुर उपस्थित थे। थाना सिरिस्ता में संधारित होने वाले सभी पंजी, अभिलेखों एवं संचिकाओं का अवलोकन किये सभी पंजी व संचिकाओं का रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश एसपी ने दिया।

उन्होंने सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ संपर्क स्थापित कर सक्रिय अपराध कर्मियों एवं भाकपा माओवादी, जेजे एमपी, झांगुर गुट की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया। वहीं महिलाओं से संबंधित अपराध की रोकथाम हेतु स्कूल व कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगवाने तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

साथ ही थाना भवन, थाना परिसर एवं पुलिस कर्मियों के रहने वाले बैरक का भी निरीक्षण एसपी ने किया। बैरक में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अपने आस-पास साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के पश्चात थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों के साथ बैठक किये तथा सभी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र व बीट से संबंधित सभी जानकारी रखेंगे। विशेष रूचि लेकर निगरानी रखेंगे तथा अधिक से अधिक सूचनाओं का संकलन करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला एवं अंचल निरीक्षक, गुमला को अनुपालन हेतु निर्देश दिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version