पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के रामनंदन प्रसाद एक ऐसे किसान हैं जो अपनी अनोखी खेती के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने भीषण गर्मी वाले इलाके में सेब की खेती करके सफलता हासिल की है और लाखों रुपये कमा रहे हैं। 1999 में गणित में एमएससी करने वाले रामनंदन ने सरकारी नौकरी ना चुनकर खेती का रास्ता अपनाया। उन्होंने 3 साल पहले सेब के बागान लगाए और आज वे अन्ना और HRMN  99 किस्म के सेब उगा रहे हैं जो 50 डिग्री तक तापमान सहन कर सकते हैं।

दरअसल, सेब की खेती अमूमन ठंडे प्रदेश कश्मीर, शिमला, हिमाचल प्रदेश जैसे जगहों में ही होती है, लेकिन मुजफ्फरपुर के एक रामनंदन नामक किसान इस भीषण गर्मी में भी सेब ऊगा कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के किसान रामनंदन प्रसाद ने तीन साल पहले पारंपरिक खेती छोड़ कर सेब के बागान लगाए, जिसमें अब सेब फलने भी लगे हैं, जिसकी डिमांड मार्केट में काफी हैं।

100 पौधों से 10 क्विंटल सेब की पैदावार : जानकारी के अनुसार, पहले साल में ही उनके 100 पौधों से 10 क्विंटल सेब की पैदावार हुई है। उनका अनुमान है कि जैसे-जैसे पौधे बड़े होंगे, पैदावार भी बढ़ती जाएगी और 5 साल में प्रति पौधा 50 किलो सेब का उत्पादन होने लगेगा। रामनंदन जैविक खाद और सिंचाई पर अधिक ध्यान देते हैं। वे किसानों को सेब की खेती के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं और उन्हें प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, रामनंदन प्रसाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के तहत भी काम कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न प्रकार के फल उगाते हैं। उन्होंने कश्मीर जाकर सेब की खेती देखी थी और वहां से पौधे लाकर अपने खेत में लगाए थे। रामनंदन का मानना है कि सेब की खेती में अच्छी संभावनाएं हैं और किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version