Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
    • इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
    • ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
    • अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
    • झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
    • इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
    • खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
    • रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » महागठबंधन की बैठक बेनतीजा, कांग्रेस ने दो मुद्दों पर फंसाया पेच
    Bihar

    महागठबंधन की बैठक बेनतीजा, कांग्रेस ने दो मुद्दों पर फंसाया पेच

    News MaatiBy News MaatiApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments70 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना । कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं के साथ आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद गुरुवार को पटना में महत्वपूर्ण बैठक हुई। दिल्ली की बैठक में सीटों के बंटवारे और सीएम फेस जैसे मुद्दों पर कोई निर्णय नहीं हो सका था। उम्मीद थी कि पटना की बैठक में इस बारे में बात किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। पर, यह बैठक भी बेनतीजा रही। हां, यह जरूर हुआ कि महागठबंधन के तमाम घटक दलों के नेता बैठक में शामिल रहे।

    दरअसल कांग्रेस ने दो मुद्दों पर महागठबंधन में पेच फंसा दिया है। कांग्रेस सीटों की संख्या को लेकर साफ-साफ नहीं बोल रही। यह बात कांग्रेस की ओर से जरूर आई है कि उसे 70 सीटों से कम तो कतई मंजूर नहीं। कांग्रेस के साथ खुल कर आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव तो 100 सीटों पर लड़ने की कांग्रेस को सलाह देते रहे हैं। उनकी यह भी मांग है कि सीमांचल की सभी विधानसभा सीटें कांग्रेस को मिलनी चाहिए।

    मुकेश सहनी की शर्त
    महागठबंधन के नए साथी बने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी 60 सीटों की मांग की है। वे महागठबंधन सरकार में डेप्युटी सीएम का सपना देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही मुकेश सहनी को आश्वस्त किया था कि महागठबंधन की सरकार बनी तो उन्हें ही डेप्युटी सीएम बनाया जाएगा। तब से ही सहनी जहां जाते हैं, डेप्युटी सीएम बनने की बात बताना नहीं भूलते।

    वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले आरजेडी ने अपने लिए 144 सीटें रखी थीं। कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं। सीपीआई को 6 और सीपीएम को 4 सीटें दी गई थीं। सीपीआई (एमएल) के हिस्से 19 सीटें गई थीं। तब महागठबंधन में पांच ही पार्टियां थीं। इस बार इसमें दो और पार्टियां शामिल हो गई हैं। एनडीए छोड़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस महागठबंधन में आए हैं। हालांकि औपचारिक रूप से महागठबंधन ने इसकी घोषणा अभी तक नहीं की है। उनके अलावा मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव के समय से ही महागठबंधन के साथ हैं।

    कांग्रेस पिछली बार से कम पर मानने को तैयार नहीं। यानी उसकी 70 सीटों पर तो दावेदारी बनती ही है। मुकेश सहनी ने 60 सीटों की जिद ठान ली है। सीपीआई (एमएल) अपने बेहतर परफॉर्मेंस का हवाला देकर 30 सीटें मांग रहा है। सीपीआई और सीपीएम बोल नहीं रहे, लेकिन चाहत तो उनकी भी इस बार 10 से अधिक सीटों पर लड़ने की होगी। पशुपति पारस साथ आए हैं तो उन्हें भी कुछ सीटें चाहिए ही। अगर आरजेडी ने सबकी शर्तें मान लीं, तो उसे कितनी सीटों पर लड़ने को मौका मिलेगा! पिछली बार आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

    March 8, 2026

    नीतीश कुमार चले दिल्ली, बीजेपी को राजतिलक, सीएम की रेस में तीन दिग्गज

    March 5, 2026

    जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026779
    Don't Miss
    Blog

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    By News MaatiMarch 29, 20269

    काठमांडू। नेपाल की नई सरकार ने राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की…

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.