रामगढ़ : रामगढ़ के भुरकुंडा कोयलांचल के ग्रेजुएशन के स्टूडेंट कुलजीत सिंह मल्होत्रा ने ड्रीम 11 में टीम बनकार 1 करोड़ 33 लाख जीते हैं।

कुलजीत भुरकुंडा रिवर साईड ऑफिसर कॉलोनी स्थित राजू मल्होत्रा के पुत्र हैं। कुलजीत सिंह ने बताया कि ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर रातों-रात करोड़पति बन गया, खुद विश्वास नहीं हो पाया।

कलकत्ता नाइट राइडर्स और बैंगलोर टीम के बीच कुलजीत सिंह ने टीम बनाकर ड्रीम इलेवन का प्रथम पुरस्कार का खिताब जीता है।

ड्रीम इलेवन पर जीत की खबर के बाद परिवार बेहत खुश है। कुलजीत भुरकुंडा मे प्राइवेट कंपनी साइडिंग में काम करता है और जुबिली कॉलेज से ग्रेजुएशन का पढ़ाई करता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version