
नयी दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।



मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अगस्त डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
दिन के कारोबार के दौरान यह कीमती धातु 71,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।

