
गोवा। गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अग्निकांड के 5वें दिन क्लब के मालिक और सगे भाई, सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया है। थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरेंजारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को देश लाया जाएगा। भारत लाने के बाद गोवा पुलिस हिरासत में लेगी। 6 दिसंबर को बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी।
घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है। गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय और CBI के जरिए इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन से उनकी गिरफ्तारी की अपील की। इसके बाद इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। नॉर्थ गोवा जिला प्रशासन ने नाइट क्लबों, होटलों और उन जगहों पर आतिशबाजी पर बैन लगाया है, पर्यटकों का आना-जाना हो।
गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए। विदेश मंत्रालय के अनुसार पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत केंद्र सरकार किसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है। लूथरा बद्रर्स ने घटना के थाईलैंड के टिकट बुक किए थे अधिकारियों ने बताया कि लूथरा भाइयों ने ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन किया। दोनों सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइटसे दिल्ली से फुकेट के लिए रवाना हो गए। गोवा पुलिस के साथब दिल्ली पुलिस भी अग्निकांड मामले की जांच कर रही है।
लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रमि जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई हुई। आरोपियों के वकील ने माध्यम से कोर्ट में तर्क दिया कि वे काम से संबंधित कारणों से थाईलैंड गए थे। अग्रिम जमानत की मांग करते हुए भारत पहुंचने पर गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि गोवा की एक अदालत ने उनके खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। गोवा क्लब के 4 मालिकों में से एक को दिल्ली से गिरफ्तार।
