
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में उतरेगा। पार्टी की ओर से गुरुवार को उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। झामुमो की ओर से जारी सूची में हेमंत सोरेन के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, दीपक बिरुआ, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा मांझी, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सुदिव्य कुमार, विजय हांसदा, महुआ माजी, हफीजुल हसन अंसारी, विकास मुंडा, डॉ लुईस मरांडी, अंजनी सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भूषण तिर्की, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, सुखराम उरांव, मोहम्मद ताजुद्दीन राजा, उमाकांत रजक, आलोक सोरेन, जगत मांझी, राम सूर्या मुंडा, कुणाल साड़ंगी, रामलाल मुंडा, लक्ष्मण टुडू, बारी मुर्मू के नाम शामिल हैं।




सभी स्टार प्रचारक उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर जीत दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।
झामुमो केन्द्रीय समिति ने घाटशिला उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए चुनाव आयोग से विशेष अनुमति मांगी है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने मुख्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि लोकतंत्र प्रतिनधित्व अधिनियम धारा 77 (1) के तहत पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया जाए। इस सूची में मुख्यमंत्री सह झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

