
रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लगातार नौवीं बार प्रस्तुत केंद्रीय बजट भाषण को सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख और रोजगारोन्मुख बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान और महिला केंद्रित है, जो देश के विकास की संभावनाओं के अनेक मार्ग प्रशस्त करता है। रेल, सड़क, स्वास्थ्य तथा लघु एवं कुटीर उद्योग जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने वाला यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है। आदित्य साहू ने कहा कि यह बजट नए संकल्पों, नए सुधारों और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला है।
विकसित भारत की दिशा में निर्णायक बजट: बाबूलाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह विकसित भारत बनाने वाला बजट है। यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है और इसमें रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित कई प्रदेश पदाधिकारियों ने भी बजट की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जे.पी. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सह प्रभारी रजनीश पांडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जे.पी. शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, प्राध्यापक, अधिवक्ता एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
