गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा निवासी प्रसाद साहु हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त चार अपराधियों को गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा निवासी 30 वर्षीय मोहन महली, पोगरा निवासी 40 वर्षीय लालधन लोहरा, पोगरा निवासी 25 वर्षीय संतोषी नाग व गुमला थाना के चाहा बगीचा निवासी ममता कुमारी के नाम शामिल है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, तेरह हजार रुपया बरामद किया।

गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि मृतक प्रसाद साहु की हत्या उनके गांव के दो परिवारों के साथ पूर्व में मारपीट एवं टेंपू जलाने के प्रयास को लेकर हुआ है। उक्त दोनों परिवारों के द्वारा एक लाख 30 हजार रुपये का सुपारी देकर अपराधियों से प्रसाद साहु की हत्या करायी गई। एसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो व इंस्पेक्टर चैनपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने हत्या में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभियुक्त अब भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रह है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में पैसे देकर हत्या कराने व पूर्व की रंजीश की बात स्वीकार की गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहन महली पूर्व में पीएलएफआई संगठन में एरिया कमांडर था। जिसका रंगदारी, आगजनी व आर्म्स एक्ट में अपराधिक इतिहास है। छापामारी दल में पुनि चैनपुर अंचल महेंद्र कुमार करमाली, रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पुअनि सुरज टोप्पो व सैट 11 के जवान शामिल थे। प्रेस कान्फ्रेंस में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, डीएसपी वीरेंद्र टोप्पो सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version