Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    March 26, 2026

    झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 26, 2026

    असम में 28 मार्च से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • असम में 28 मार्च से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन
    • डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी
    • झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद
    • रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
    • झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक एनके सिंह का निधन, जीप घोटाले में इंदिरा गांधी को किया था गिरफ्तार
    India

    सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक एनके सिंह का निधन, जीप घोटाले में इंदिरा गांधी को किया था गिरफ्तार

    News MaatiBy News MaatiOctober 6, 2025No Comments31 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर देश की राजनीति में हलचल मचाने वाले सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक निर्मल कुमार सिंह (एनके सिंह) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने रविवार की रात अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले गिरने के कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। बिहार के मधेपुरा निवासी एनके सिंह का जमशेदपुर से भी गहरा नाता रहा। वे झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय मृगेंद्र प्रताप सिंह के बहनोई थे।

    अपनी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित रहे 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी एनके सिंह ने दिल्ली के मयूर विहार स्थित आवास पर रहते हुए रविवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। दो दिन पूर्व टहलने के दौरान गिरने से वे गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    एनके सिंह उस वक्त राष्ट्रीय फलक पर छा गए, जब उन्होंने 3 अक्टूबर, 1977 को जीप घोटाले के मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था। उस समय केंद्र में मोरारजी देसाई की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। एनके सिंह तब सीबीआई में एसपी के पद पर तैनात थे। यह पहली बार था जब किसी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने चर्चित ‘किस्सा कुर्सी का’ मामले में भी संजय गांधी और वीसी शुक्ला पर मुकदमा चलाया था।

    इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी का उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसा आरोप है कि बदले की भावना से उनके बड़े बेटे दिलीप सिंह की एक ट्रक दुर्घटना में हत्या करवा दी गई थी। इस घटना को लेकर तत्कालीन विपक्ष के नेता चंद्रशेखर, चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडिस ने लोकसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।

    जमशेदपुर से था गहरा नाता : एनके सिंह का जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव था। वे झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मृगेंद्र प्रताप सिंह और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े बहनोई थे। जुलाई 1996 में उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘द प्लेन ट्रूथ’ (खरा सत्य) का लोकार्पण जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जान सभागार में हुआ था। इस कार्यक्रम में जार्ज फर्नांडिस, अरुण शौरी, मृगेंद्र प्रताप सिंह एवं मनोरंजन दास जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं।

    राजनीति से लेकर लेखन तक सक्रिय : एनके सिंह सीबीआई के संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। वे बीएसएफ और बीपीआरडी के महानिदेशक भी रहे। अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। वे जार्ज फर्नांडिस द्वारा बनाई गई समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। बाद में वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बने। उन्होंने ‘द प्लेन ट्रूथ’ और ‘द होल ट्रूथ’ नाम से दो किताबें भी लिखीं, जिनमें उन्होंने अपने अनुभवों और जीवन यात्रा को कलमबद्ध किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    By News MaatiMarch 26, 202610

    रांची। झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर की पहली पुण्यतिथि पर गुरुवार को…

    झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 26, 2026

    असम में 28 मार्च से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन

    March 26, 2026

    डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    March 26, 2026

    झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 26, 2026

    असम में 28 मार्च से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन

    March 26, 2026

    डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.