पटना। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) डीपी ओझा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने लालू प्रसाद यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन जैसे प्रभावशाली नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। डीपी ओझा, 1967 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने 1 फरवरी 2003 को DGP का पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान वे बिहार की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती बन गए थे। उनकी कड़क छवि और निडर रवैये के कारण उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। उनके कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव आए

जब लालू और शहाबुद्दीन को कर दिया था परेशान

ओझा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीवान के सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। शहाबुद्दीन के खिलाफ उनकी कार्रवाई ने उन्हें काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। तब लालू यादव कई रैलियों में ये कहते सुनाई देते थे कि ‘हमने ओझा का बोझा बांध दिया है।’ तब उन्हें कार्यकाल से दो महीने पहले ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि इसके काफी पहले चर्चा ये भी थी कि उनकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से काफी नजदीकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version