
दरभंगा । मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के टिकट पर अलीनगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अपने शपथ पत्र में उन्होने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक मैथिली के पास 1 लाख 80 हजार कैश है। 2 करोड़ 32 लाख की प्रॉपर्टी हैं। बीते पांच सालों की कमाई की बात करें तो 2023 से 2024 में 28, 67,350 की कमाई की। वहीं 2022-23 में 16,98,840, 2021-22 में 15,93,730, 2020-21 में 11,15,150 और 2019 20 में 12,02,960 आय रही।



मैथिली के पास 47,00,000 रुपये की स्वार्जित संपत्ति है। जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 1,50,00,000 रुपये है। शपथ पत्र में आय का जरिया गायकी, सोशल मीडिया और ब्रांड इन्डोसमेंट बताए गए हैं। वहीं अगर मैथिली की पढ़ाई की बात करें तो मैट्रिक बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, द्वारिका, दिल्ली से 2016 में किया है। वहीं इंटरमीडिएट भी इसी स्कूल से 2018 में किया। मैथिल स्नातक हैं, उन्होने बीए (प्रोग्राम) भारती कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से 2022 में किया है। मैथिली मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के उरेन गांव की निवासी हैं।

