रांची। रांची की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने चुटिया थाना में डीएसपी अमित कुमार सिंह पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर रांची के चुटिया थाने में एफआईआर नंबर 70/ 26 दर्ज की गई है। एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पीड़िता का बयान भी दर्ज करवाया गया है।

पीड़ित युवती ने दिए गए आवेदन में बताया कि साल 2024 में उसकी मुलाकात लोहरदगा में बतौर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह के साथ सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी इस दौरान डीएसपी के द्वारा यह बताया गया कि वह युवती से प्यार करता है। फोन पर बातचीत होने के बाद दोनों की मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई. इस दौरान डीएसपी ने युवती को यह विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। उसके बाद दोनों के बीच फोन और मैसेज से लगातार संपर्क बना रहा। युवती के अनुसार इसी बीच दिसंबर 2024 के महीने में डीएसपी के द्वारा उसे एक गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां शादी का वादा किया गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। शादी का प्रलोभन देकर उसके बाद भी डीएसपी के द्वारा कई बार युवती से संबंध बनाए गए।

कुछ दिनों के बाद अचानक डीएसपी ने युवती से बात करना बंद कर दिया। पूछने पर डीएसपी ने बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है. बाद में इस मामले को लेकर वह पुलिस मुख्यालय तक भी गई, लेकिन जबरदस्ती डीएसपी के परिवारवालों ने मिलकर उनके परिवार से समझौता करवा दिया.। इतना ही नहीं डीएसपी के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा और आत्महत्या के लिए भी उकसाया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version