धनबाद। अवैध कोयले को लेकर बुधवार रात कतरास थाना क्षेत्र में कोयला चोरों के दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। गोलीबारी में मो. तौफिक के कंधे में गोली लगी। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं नितिश कुमार यादव के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है।

घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा डीएसपी अजीज कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पार्षद मो. शहाबुद्दीन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version