
रांची। झारखंड में ट्रांसफर- पोस्टिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश। जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह के पांच से अधिक लोगों के पकड़े जाने की सूचना है। बताया जा रहा हैं कि इस गिरोह के सदस्य तीन से चार आईपीएस, डीएसपी और दरोगा स्तर के लोगों से संपर्क में थे। इसके अलावा प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी से यह गिरोह संपर्क में था।



सूत्रों के अनुसार दो ऐसे पुलिस अधिकारी थे, जो धनबाद में पोस्टिंग पाने के लिए इस गिरोह से संपर्क में थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के नाम पर अधिकारियों को झांसा देने का काम कर रहा है। जिसके बाद यह छापेमारी शुरू की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
