रांची। रांची और टाटानगर से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए रेलवे ने चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची और टाटा से पटना के लिए 8 जून को प्रस्थान करेगी। जबकि पटना से यह ट्रेन 9 जून को प्रस्थान करेगी। दोनो ट्रेंने -गोमो-गया के रास्ते आना-जाना करेगी। गाड़ी संख्या 08639 रांची- पटना स्पेशल ट्रेन रांची से 8 जून को दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए पटना उसी रात 11:00 बजे पहुंच जाएगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08640 पटना- रांची स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए रांची अगले दिन यानी 10 जून की सुबह साढ़े 5 बजे पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ से मरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा और गया स्टेशन पर दिया गया है। इस ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। इसमें जनरल क्लास के 5 कोच, शयनयान के 4, तृतीय श्रेणी एसी का 1 कोच, प्रथम सह द्वितीय श्रेणी एसी का भी 1 कोच, एक जनरेटर कोच और दिव्यांग का एक कोच होगा।

टाटा- पटना – टाटा परीक्षा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08109 टाटानगर पटना स्पेशल ट्रेन टाटानगर से 8 जून को शाम के 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों को रुकते हुए पटना अगले दिन सुबह 3:00 बजे पहुंच जाएगी। वहीं वापसी के क्रम में गाड़ी संख्या 08110 पटना- टाटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून को रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर टाटानगर अगले दिन सुबह 7:15 बजे पहुंच जाएगी।

इस दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों तरफ से ठहराव चांडिल पुरुलिया -भोजूडीह -महुदा- गोमो कोडरमा और गया स्टेशन पर दिया गया है। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। इस ट्रेन में जनरल क्लास के 3 कोच, शयनयान के 12, तृतीय श्रेणी एसी के 3, द्वितीय श्रेनू एसी के 2 और दिव्यांग के 2 कोच लगाए गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version