
रांची। जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने प्लांट के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ केक काटा और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में इंजीनियरों के योगदान, तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं समर्पण को रेखांकित किया गया। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इंजीनियरों का तकनीकी ज्ञान, नवाचार और समर्पण संस्थान की प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष शरण, अभय सिंह, रूपेश कुमार, बिनोद सिंह, आशीष बेनेट, प्रवीण कुमार, डॉ. संजीव द्विवेदी, आर.डी. शर्मा, आलोक कुमार, प्रशांत उपाध्याय, दीपक कुमार, अमानी एवं प्रीति सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर, अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
