पीलीभीत।यूपी के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन खालिस्‍तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सोमवार सु‍बह यह कार्रवाई हुई है। तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।

तीनों आतंकी की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है। तीनों ने कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि तीनों आतंकी एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं।

दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद

यह एनकांउटर पूरनपुर इलाके में हुआ है। तीनों आतंकियों की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम यूपी पुलिस के साथ‍ मिलकर तलाशी अभियान चला रही थी। डीजीपी ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि तीनों दुर्दांत अपराधी गुरदासपुर के रहने वाले थे। उनके पास से दो एके 47 गन एवं दो ग्लॉक पिस्टल की बरामदगी हुई है। साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों अपराधी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version