
इसीजी व टीएमटी मशीन से लैस
स्थायी स्वास्थ्य सेवा परियोजना का शुभारंभ



रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर ने स्थायी स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत इसीजी व टीएमटी मशीन लगाई। इस बारे में क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल ने बताया कि कांके ब्लॉक में उपलब्ध इस सुविधा को क्लिनिकल रिसर्च यूनिट फॉर होमियोपैथी ( मिनिस्ट्री ऑफ आयुष, भारत सरकार) के अन्तर्गत शुरू किया गया है। जिसमें आम जनता को रियायती दरों पर जाँच सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि स्थायी स्वास्थ्य सेवा परियोजना के अन्तगर्त इसीजी व टीएमटी मशीन से संबंधित जाँच सेवायें रियायती दरों पर मिल सकेंगी। जिससे ज़रुरतमंदों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में लायन माधव लखोटिया व लायन वी.के. गद्यान बतौर मुख्य अतिथि और लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन कमल जैन व पूर्व एफजेसीसीआइ अध्यक्ष किशोर मंत्री बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत कुमार, गणेश सिंह, सुनील वर्मा, अमित साहू एवम् प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्लब की नीलिमा जायसवाल, बाला सिंह, पुष्पलता वर्मा, अनिता साहू, विजेता बर्णवाल, राकेश बिहारी, रिंकू, गौरव अग्रवाल, शेखर सुमन, रिकीण पटेल, पवीदीप सिंह, बिनोद बर्णवाल समेत कई गणमान्य सदस्य मौज़ूद थे।

