
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन। दिल्ली ले जाने क्रम में हुयी मौत। बाथरूम में गिरने से उनके दिमाग में चोट लगी थह और खून जम गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सोनारी एयरपोर्ट से दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा था और रास्ते में मौत हो गई।



स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित आवास पर शिक्षामंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिर गए थे। इससे उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट हो गया। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने उन्हें मंत्री बनाया था। 2024 के चुनाव के बाद उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया।

