Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

    April 5, 2026

    होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर

    April 5, 2026

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे
    • होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर
    • बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
    • मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
    • डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
    • रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
    • हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
    • 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने मचाई जमकर तबाही, 150 की मौत और 800 से ज्यादा घायल, अस्पतालों में खून का संकट
    Blog

    म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने मचाई जमकर तबाही, 150 की मौत और 800 से ज्यादा घायल, अस्पतालों में खून का संकट

    News MaatiBy News MaatiMarch 29, 2025No Comments33 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेपीडॉ/बैंकॉक । म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को आए शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। म्यांमार के सैन्य शासन ने बताया है कि देश में कम से कम 144 लोगों की हुई है। यहां के दो सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों मांडले और राजधानी नेपीडॉ से आ रही तस्वीरों और वीडियो में भारी नुकसान दिख रहा है। पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप का भारी असर हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर आए भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई और इसका केन्द्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था। इसके बाद 6.4 तीव्रता का एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया।

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि विश्व निकाय म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है। भूकंप से मौतों, हताहतों और विनाश को लेकर पूरी तस्वीर अबतक स्पष्ट नहीं है, खास तौर पर म्यांमार में, जो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यह गृहयुद्ध में उलझा हुआ है और यहां सूचना पर कड़ा नियंत्रण है। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि भूकंप संबंधी घटनाओं में कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हुए।

    वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, ‘मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’ राजधानी नेपीडॉ से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि भूकंप के कारण सरकारी कर्मचारियों के आवास वाली कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तथा बचाव दल मलबे से पीड़ितों को निकाल रहे हैं।

    म्यांमार में अधिकारियों ने लगाई खून के लिए गुहार
    म्यांमार की सरकार ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में खून की बहुत अधिक जरूरत है। मांडले में टूटी-फूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त राजमार्गों के साथ-साथ पुल और बांध के ढहने की तस्वीरें इस बात को लेकर और भी चिंता पैदा करती हैं कि बचाव दल पहले से ही व्यापक मानवीय संकट से जूझ रहे देश के कुछ इलाकों तक कैसे पहुंच पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति के म्यांमार निदेशक मोहम्मद रियास ने कहा, ‘ भूकंप से हुई तबाही को जानने में हमें कई सप्ताह लग सकते हैं।’

    सोशल मीडिया पर प्रसारित एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बैंकाक के चतुचक बाजार के पास एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत, जिसके ऊपर एक क्रेन रखी हुई थी, धूल के गुबार में तब्दील हो गई। भूकंप के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। चेतावनी सायरन की आवाज पूरे मध्य बैंकॉक में गूंज उठी और सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे शहर की पहले से ही भीड़भाड़ वाली कुछ सड़कों पर जाम जैसी स्थिति हो गईं। ‘एलिवेटेड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ और सबवे को बंद कर दिया गया।

    बैंकॉक में इस तीव्रता का भूकंप दुर्लभ
    जिस क्षेत्र में झटका महसूस किया गया वह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है, लेकिन भूकंप आमतौर पर इतने बड़े स्तर पर नहीं आते हैं और थाईलैंड की राजधानी में उन्हें महसूस किया जाना दुर्लभ है। बैंकाक नदी के डेल्टा पर स्थित है और जहां भूकंप का मध्यम जोखिम है। बैंकाक के सिटी सेंटर में एक कार्यालय में काम करने वाली अप्रैल कनिचवानाकुल ने बताया कि उन्हें पहले तो यह एहसास ही नहीं हुआ कि यह भूकंप है क्योंकि पहली बार उन्होंने भूकंप का सामना किया है। उन्होंने बताया, ‘मुझे लगा कि मुझे चक्कर आ रहा है।’

    थाईलैंड में 101 लोग लापता
    थाईलैंड में बैंकाक शहर के अधिकारियों ने बताया कि बहुमंजिला इमारत सहित तीन निर्माण स्थलों पर 10 लोगों की मौत हुई है, 16 अन्य घायल हुए तथा 101 लोग लापता हैं। बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में कम से कम दो निर्माण मजदूर थे, जो मलबे या मलबे के गिरने से मारे गए। इमारत का निर्माण थाईलैंड के सरकारी महालेखा परीक्षक के लिए चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा था। बैंकाक में अन्य स्थानों पर लोगों को इमारतों से बाहर निकालने को कहा गया और आगाह किया गया कि और अधिक झटके आने की आशंका के मद्देनजर वे घरों से बाहर ही रहें।

    म्यांमार में टूटा बांध
    म्यांमार में भूकंप की वजह से पुल और मठ ढह गए और बांध टूट गया। खबरों के अनुसार मांडले में, भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं, जिनमें शहर के सबसे बड़े मठों में से एक मा सोए याने मठ भी शामिल है। पूर्व शाही महल को भी क्षति पहुंची है। इस बीच, सहायता समूह ‘क्रिश्चियन एड’ ने कहा कि उसके साझेदारों और सहकर्मियों ने खबर दी है कि शहर में एक बांध टूट गया है, जिसके कारण निचले इलाकों में जल स्तर बढ़ गया है।

    भारतीय कंपनी के शीर्ष अधिकारी भी भूकंप में फंसे
    आदित्य बिरला केमिकल्स थाईलैंड के प्रमुख अजय महाजन भी विनाशकारी भूकंप के गवाह बने। उन्होंने बताया कि ‘शुरू में मैंने सोचा कि ये झटके कार के टायर में हवा के कम दबाव के कारण हो सकते हैं। कुछ ही क्षणों बाद मुझे एहसास हुआ कि जिस पुल पर यात्रा कर रहा था , वह पूरा पुल हिल रहा था।’ महाजन शुक्रवार को बैंकाक में दोपहर की बैठक से बाहर निकले ही थे कि तभी पड़ोसी म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आ गया, जिसका असर पूरे थाईलैंड में देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

    April 5, 2026

    होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर

    April 5, 2026

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

    By News MaatiApril 5, 202610

    तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई ’48 घंटे’ की मोहलत के…

    होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर

    April 5, 2026

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

    April 5, 2026

    होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर

    April 5, 2026

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.