रांची। झारखंड स्थापना दिवस के उत्सव का जोश पूरे राज्य में दिख रहा है, लेकिन रांची के मोरहाबादी क्षेत्र से बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। सुबह 9 बजे से ज्यादा समय हो चुका है, और हैरानी की बात यह है कि लाइटें—स्ट्रीट लाइट से लेकर चारों तरफ की सजावट वाली लाइटें—अब भी लगातार जल रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्सव मनाना अच्छी बात है, लेकिन
दिनदहाड़े बिजली जलाना सीधे-सीधे सरकारी संसाधनों की बबार्दी और टैक्सपेयर के पैसों का नुकसान है।

लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय हो।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version