
पटना : बिहार में भीषण गर्मी के बीच राज्य शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है।



शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है: “राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है।
चूंकि स्कूल बंद रहेंगे, इसलिए शिक्षकों के लिए भी 15 जून तक छुट्टियां घोषित की जाएंगी।”
मौसम विभाग का 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट
माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने यह आदेश कई जिलों में बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद लिया है। दरअसल बिहार में 13 जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था।
इसके बाद भी बिहार के सभी सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई है। आज भीषण गर्मी की वजह से कई जिलों के स्कूलों में बच्चों की तबीयत ख़राब हो गई।

