
रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने एक बार फिर से महिलाओं को दिवाली से पहले दिया तोहफा। मंईयां सम्मान योजना के तहत, सरकार ने महिलाओं के खातों में 15वीं किस्त के रूप में 2500 की राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की । आज से यह राशि खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।



इस योजना के तहत मिलने वाली राशि दिवाली के अवसर पर महिलाओं के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगी, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और त्योहार के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदान की जा रही हैं। इस किस्त के आने से महिलाओं में खुशी और आशा की एक नई लहर देखने को मिल रही है।
योजना की 15वीं किस्त की राशि आज से झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी जिनमें रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले शामिल हैं. इन जिलों की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिनके आवेदन और दस्तावेज पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं।

