
रांची। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की आम बैठक (एजीएम) आज होटल एन. एच. हिल, पारडीह जमशेदपुर में हुई जिसमें पिछले वर्ष की आम बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया।



इसके बाद सेक्रेटरी जेनरल उत्तम चंद ने अपना विस्तृत रिपोर्ट साझा किया। वर्ष 2025-26 का आय और व्यय पर चर्चा किया गया एवं उसे सर्वसम्मति से पास किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए मेसर्स गोबिन्द अग्रवाला एण्ड एसोसिएट को ऑडिटर के रूप में चुना गया।

