Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    • सर्वदलीय बैठक : पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने विपक्ष से साझा की पूरी जानकारी
    • रामनवमी पर रांची में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » क्या राहुल सच में ही राजनेता बनना चाहते थे?
    Lead News

    क्या राहुल सच में ही राजनेता बनना चाहते थे?

    News MaatiBy News MaatiMay 2, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    राहुल गांधी आज कोई पंद्रह सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं और इतना समय किसी आदमी की परख करने के लिए बहुत होता है। राहुल में जो भोलापन और भलापन, ईमानदारी और सच्चाई है, उसे अनेक मित्र उनका बौड़म होना भी बतला सकते हैं।

    तिस पर मैं कहूँगा कि बौड़म होना कोई बुरी बात नहीं है। हाँ इससे आप एक अच्छे राजनेता भले नहीं माने जाएँ, लेकिन राजनीति जीवन का एक आयाम भर है, पूरा जीवन नहीं है।

    और राजनीति में विफल होने का मतलब जीवन में विफल होना नहीं है। इसका उलटा भी सही है। कोई राजनीति में बड़ा सफल होकर भी मनुष्य के रूप में विफल रह सकता है। उदाहरणों की हमारे यहाँ कमी नहीं।

    राहुल का मामला ज़रा अजीब है। भला कौन राजनेता सार्वजनिक रूप से सत्ता को ‘ज़हर’ बताकर उसके प्रति अरुचि जतलाता है? उनकी माँ ने 2004 में प्रधानमंत्री बनने के अवसर को त्याग दिया था और बहुत सम्भव है कि राहुल भी वैसा अवसर बनने पर यही करें। यह अन्यमनस्कता राहुल के व्यक्तित्व का केंद्रीय हिस्सा बन चुकी है। क्या वे सच में ही राजनेता बनना चाहते थे? क्या कोई दूसरा कॅरियर उनके लिए बेहतर हो सकता था? ये प्रश्न असंख्य बार पूछे जा चुके हैं। किन्तु इतनी हार, उपहास और अपमान के बावजूद राहुल अभी तक भागे नहीं हैं, उलटे पहले से ज़्यादा ज़िद्दी होकर मैदान में डट गए हैं। ऐसा भी नहीं है कि राजनीति में भलमनसाहत हमेशा ही एक अयोग्यता साबित हो। जनता के मन का क्या भरोसा? जनता ने अगर चतुरसुजानों और धूर्तों और कुटिलों से ऊबकर मन बदलने का निर्णय कर लिया तो?

    नेशनल हेरल्ड मामले में जब राहुल से कई दिनों तक घंटों पूछताछ चल रही थी तो उसके बाद एक सभा में किसी ने पूछा कि राहुलजी आपने इतने धीरज से इस सबका सामना कैसे किया? उन्होंने कहा, भैया मैं कांग्रेस में काम करता हूँ, धीरज तो आ ही जाएगा। मुझे याद नहीं आता मैंने कब आख़िरी बार किसी राजनेता के मुँह से ऐसी ईमानदार स्वीकारोक्ति, स्वयं पर किया गया ऐसा कटाक्ष और वह भी किसी आत्मदया के बिना सुना था। मैं इस बात की इज़्ज़त करता हूँ। यह कैंडिड-मोमेंट एक्नॉलेजमेंट का हक़दार है। और राहुल के व्यक्तित्व में ऐसे कैंडिड-मोमेंट्स भरे पड़े हैं।

    एक नाकाम नेता कहकर राहुल का कोई भले जितना मखौल उड़ा ले, एक व्यक्ति होने की अस्मिता उनसे कोई नहीं छीन सकता। प्रश्न यह है कि किसी व्यक्ति में निहित ईमानदारी, सच्चाई और भोलेपन का कोई महत्व है या नहीं, या हम इन मूल्यों को घोलकर पी गए हैं? वैसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि क्योंकि राहुल गांधी बीते डेढ़ दशक से कठोर उपहास सह रहे हैं, किन्तु अभी तक कटु या उग्र या कुंठित नहीं हुए हैं। यह सरल बात नहीं है। इतनी पराजय, इतनी निराशा और इतने कटाक्ष सुनकर कोई भी कुंठित हो सकता था। शायद यह भी सच हो कि देश का शिक्षित वर्ग मन ही मन राहुल को पसंद करता है, अलबत्ता उनको वोट देने के प्रश्न पर उसके मन में दुविधा हो। क्योंकि देश चलाना एक बात है, भला आदमी होना दूसरी बात है। आज हम मान चुके हैं कि राज-काज के लिए टेढ़ा आदमी होना ज़रूरी है। लोगों ने मान लिया है कि लोहा ही लोहे को काटता है और घी टेढ़ी उंगली से ही निकलता है। यही मान्यता सख़्त प्रशासक को चुनवाती है, जो साम-दाम-दण्ड-भेद से काम निकलवाना जानता हो। लेकिन कब तक? कभी तो जनता टेढ़ेपन से तंग आकर सीधेपन की ओर आकृष्ट होगी? लोग तो मीठे से भी ऊब जाते हैं, कड़वे को कब तक झेलेंगे?

    क्या ही अचरज है कि जिस व्यक्ति को ‘शहज़ादा’ कहकर पुकारा गया था और जो वंशवादी राजनीति का प्रतीक बना दिया गया था, वह सड़कों पर उतरकर लोगों से उनकी तुलना में ज़्यादा घुलता-मिलता है, जिन्हें जनप्रिय नेता बताया जाता है। 1951 में नेहरूजी भी इसी तरह से सड़कों पर उतरे थे और पूरे देश की परिक्रमा की थी। वह उनकी ‘भारत की दूसरी खोज’ थी। जबकि आज देश के बाहुबली नेता लोगों से फ़ासले से मिलते हैं। आभासी छवियों से उनको समझते हैं। उनमें गौरव या उन्माद की भावनाएँ जगाते हैं, मानो एक नागरिक का इसके सिवा और कोई काम नहीं रह गया है कि अहर्निश किसी न किसी बात पर गर्व करता रहे। कुछ नेता तो पत्रकारों का सामना करने से भी डरते हैं। जबकि राहुल तमाम प्रश्नों का सामना करते हैं और यह जानकर करते हैं कि शायद वे धरे जाएँ। क्योंकि प्रश्न टेढ़े होते हैं और राहुल अकसर दुविधा में पड़ जाते हैं या कोई अटपटी बात बोल जाते हैं। प्रतिपक्ष के मुस्तैद कैमरे उस क्षण को दबोच लेते हैं और पूरे देश को दिखाते फिरते हैं कि देखिये, यह व्यक्ति कितना मूर्ख है। हो सकता है कि हो, पर वह प्रश्नों का सामना तो कर रहा है। उनसे भाग तो नहीं रहा। क्या इस बात का कोई मूल्य नहीं है?

    वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने हाल ही में एक बड़ी अच्छी बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल चाहकर भी सत्तापक्ष पर उसके स्तर तक जाकर प्रहार नहीं कर पाएँगे, क्योंकि उनका संस्कार वैसा नहीं है। राहुल का संस्कार कांग्रेस पार्टी के उस संस्कार से जुड़ा है, जिसने आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी। जबकि सत्तारूढ़ दल का संस्कार- और याद रहे यहाँ पर दीनदयाल-श्यामाप्रसाद, अटल-आडवाणी की नहीं वर्तमान के सत्तातंत्र की बात की जा रही है- गोधरा से उत्पन्न हुआ है। उसे परस्पर संघर्ष, ध्रुवीकरण और उपद्रव में ही अपना अंतिम मोक्ष दिखलाई देता है। जहाज़ के पंछी की तरह वह बार-बार साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण पर लौट आता है। जबकि राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करते हैं और वो इतने मासूम हैं कि 2019 में जब वो चुनाव हारे तो पत्रकार-वार्ता में उन्होंने कह दिया कि “प्यार कभी नहीं हारता है, प्यार कभी नहीं हार सकता है।” यह राजनीति की भाषा नहीं है। पर यह राजनीति की भाषा क्यों नहीं हो सकती? भले, सुशिक्षित, सौम्य लोगों को देश चलाने के योग्य नहीं समझा जाए- क्या यह एक अच्छी बात है?

    आश्चर्य यह भी है कि भारतीय राजनीति के प्रथम परिवार से होने के बावजूद राहुल का व्यक्तित्व समाजवादी साँचे में ढला है और उनके गुण राजनेता से ज़्यादा कार्यकर्ताओं वाले हैं। महात्मा गांधी कांग्रेस के लीडरान से कहते थे कि हमें प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बनने से ज़्यादा जनता के बीच जाकर काम करने की चिंता करनी चाहिए, जनता पर हमारा प्रभाव, उससे हमारा जीवंत सम्पर्क होगा तो हम चाहे जिसको प्रधानमंत्री बना देंगे। लेकिन जनता से ही अगर कट गए तो आज नहीं तो कल, कुर्सी भी जायेगी। राहुल वैसी ही जनोन्मुख राजनीति करते प्रतीत होते हैं। लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और राहुल फिर से अपने घोषणा-पत्र के साथ मैदान में हैं। उनकी भाषा-शैली, सोच-समझ, आचार-विचार-संस्कार की तुलना दूसरी पार्टी के नेताओं से की जा सकती है। और अगर मतदाता दोनों का आकलन करने के बाद इस नतीजे पर पहुँचें कि राहुल को एक बार पाँच साल के लिए देश की कमान सौंपकर देखनी चाहिए, तो इसके लिए उन्हें दोष नहीं दिया जा सकेगा!

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    By News MaatiMarch 26, 20265

    नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन…

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.