Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
    • इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
    • ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
    • अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
    • झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
    • इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
    • खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
    • रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ब्रिटेन के चुनाव में हार कर भी भारतवंशी ऋषि सुनक ने दर्ज किया इतिहास में नाम, 5 कारण जिनकी वजह से नहीं बन सके पीएम
    Lead News

    ब्रिटेन के चुनाव में हार कर भी भारतवंशी ऋषि सुनक ने दर्ज किया इतिहास में नाम, 5 कारण जिनकी वजह से नहीं बन सके पीएम

    News MaatiBy News MaatiJuly 5, 2024No Comments109 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंदन ।ब्रिटेन का चुनाव परिणाम गुरुवार को आ रहा है। आम चुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी हार गई है। लेकिन इतिहास में ऋषि सुनक ने पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है। 44 साल के ऋषि सुनक की जगह लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर नए पीएम बन सकते हैं। ऋषि सुनक ने हार मान ली है और लेबर पार्टी को जीत की बधाई दी। 14 साल के कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकाल में वह अंतिम प्रधानमंत्री थे। इस कार्यकाल में ब्रेग्जिट समेत कोरोना महामारी जैसे बड़े मुद्दों को देखा गया। सुनक को अक्टूबर 2022 में दिवाली के दिन कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुना गया था। उन्होंने 210 साल में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश पीएम और पहले गैर श्वेत नेता के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश किया। 

    ब्रेक्जिट ने हालात किए खराब

    साल 2016 के ब्रेक्जिट जनमत संग्रह के बाद से ब्रिटेन को गिरते जीवन स्तर की चुनौतियों से जुड़ी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है। मुद्रास्फीति में अस्थायी कमी के बावजूद, वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी जा रही है और खाद्य कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इससे कंजर्वेटिव सरकार आधुनिक ब्रिटिश इतिहास में पहली सरकार बन गई है जिसने लोगों को पहले से भी बुरी स्थिति में पहुंचा दिया। सार्वजनिक व्यय में लगातार कटौती देखी गई। प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा वेटिंग लिस्ट, चिकित्सकों की गिरती संख्या के कारण बुरी स्थिति में है। पेंशन मुद्रास्फीति के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा है और सार्वजनिक आवास नष्ट हो रहे हैं।

    कमजोर नेतृत्व

    ब्रेग्जिट के बाद कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार नेतृत्व परिवर्तन और घोटालों का सामना करना पड़ा। इसमें कोविड-19 प्रतिबंधों के दौरान पार्टीगेट जैसे विवाद भी शामिल हैं, जिस कारण बोरिस जॉनसन को पीएम पद छोड़ना पड़ा। उनके बाद पीएम बनीं लिज ट्रस का कार्यकाल भी 49 दिनों का रहा जिसने विफल आर्थिक कठिनाइयों को दिखाया। ब्रिटेन की दूसरी महिला पीएम थेरेसा मे ब्रेक्सिट के लिए व्यावहारिक योजना देने में विफल रहीं। 14 साल के कार्यकाल में ब्रिटिश जनता ने पांच प्रधानमंत्री देखे।

    अप्रवासियों को रवांडा भेजना

    प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कई नीतियों को लेकर लोग नाराज थे। उन्होंने अवैध आप्रवासन को अपना पसंदीदा मुद्दा बना लिया। लोगों का मानना था कि यह उनकी पार्टी के भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मुद्दों से भटकाने की कोशिश थी। बिना दस्तावेज वाले आप्रवासियों को रवांडा भेजने की उनकी नीति को कई ब्रिटिश नागरिकों ने अमानवीय माना है। इस कारण विपक्षी लेबर पार्टी को भी उनके ऊपर हमला करने का मौका मिल गया।

    लेबर पार्टी के वादे ने खींचा वोट

    ब्रिटेन जो कोरोना के बाद से ही एक आर्थिक संकट और महंगाई देख रहा है वहां विपक्षी लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने आर्थिक विकास का वादा किया। जनता से किए स्टार्मर के कई वादे भी ऋषि सुनक की हार का कारण बन गए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा में बदलाव, साफ ऊर्जा का वादा जनता से किया है। लेबर ने कामकाजी लोगों के लिए टैक्स न बढ़ाने का वादा किया है। स्टार्मर ने आयकर, राष्ट्रीय बीमा या वैट में भी बढ़ोतरी न करने को कहा है।

    लेबर पार्टी ने बेंच दी आत्मा

    स्टार्मर के बड़े-बड़े दावों के बावजूद आलोचकों का कहना है कि उन्होंने पार्टी को चुनाव जीतने लायक बनाने के लिए लेबर पार्टी की आत्मा बेंच दी। इससे लोगों के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के सामने एक अच्छा विकल्प मिल गया। आलोचकों का कहना है कि स्टार्मर बिना विचारधारा वाले व्यक्ति हैं जो लेबर को चुनाव जिताने के लिए कुछ भी करेंगे। स्टार्मर ने पार्टी को अपनी ज्यादातर वामपंथी और श्रमिक वर्ग परंपराओं को छोड़ दिया और राजनीतिक केंद्र में चली गई। इससे पहले पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हथियारों की बिक्री को रिव्यू करने, अमीरों पर टैक्स लगाने की बात करते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026

    कांग्रेस मेरे घर पर करवा सकती है हमला , राहुल गांधी को डरपोक बताने के बाद बोले शकील अहमद

    January 27, 2026

    लालटेन का केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में, राजद पर गरजे योगी

    November 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026779
    Don't Miss
    Blog

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    By News MaatiMarch 29, 20269

    काठमांडू। नेपाल की नई सरकार ने राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की…

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.