नयी दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और तरुण ताहिलियानी ने अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकर और आपस में बहन किम करदाशियां तथा क्लोई करदाशियां द्वारा भारत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह समारोह में पहने गए शानदार वस्त्रों का विवरण साझा किया।

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने शुक्रवार को मुंबई में एक शानदार समारोह में बचपन की दोस्त राधिका से शादी की, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, नेताओं, हिंदी और दक्षिण भारतीय तथा वैश्विक सिनेमा के दिग्गजों और लगभग सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version