Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र
    • ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले
    • नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मेरी रगों में दौड़ता है लोकतंत्र, मोदी बोले-21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर
    National

    मेरी रगों में दौड़ता है लोकतंत्र, मोदी बोले-21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर

    News MaatiBy News MaatiMay 18, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा गुजरान खादर में पार्टी के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए जीता हूं और लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि हम तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए मुझे मजबूत साझेदारों की जरूरत है। मोदी ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे उम्मीदवारों को जिताने में मदद करें और उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति के लिए अपनी टीम बनाएं। उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने के लिए है। देश की अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहती हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए है। गरीब और मध्यम वर्ग को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो उनकी संपत्ति छीन लेना चाहते हैं।

    भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे और घोटाले में जेल के चक्कर लगा रहे हैं : प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन दिल्ली को तबाह करने में जुटा है। ये लोग राजनीति का लगातार पतन करने के जिम्मेदार हैं। ये लोग करोड़ों देशवासियों का भरोसा तोड़ने के जिम्मेदार हैं। ये लोग दिल्ली को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ये लोग भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे और अब हजारों करोड़ के घोटाले में जेल के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली में शासन किया लेकिन अब वे यहां चार सीटों पर भी लड़ने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस लोकसभा सीट से लड़ने की स्थिति में भी नहीं है, जहां उनका 10 जनपथ का दरबार है।

    मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन ने सीएए को लेकर दिल्ली को बंधक बना लिया, दंगे भड़काए, लेकिन उनका झूठ उजागर हो गया है। दलित परिवारों सहित शरणार्थियों को अब भारतीय नागरिकता प्राप्त हो रही है, उनका सांप्रदायिक आरक्षण एजेंडा बाबा साहेब अम्बेडकर के सिद्धांतों की अवहेलना करता है।

    मोदी ने विपक्ष पर उनके पाखंड को लेकर हमला बोला और 1947 के पीड़ितों की उपेक्षा करते हुए घुसपैठियों के प्रति उनकी सहानुभूति की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनका (इंडी ब्लॉक) घोषणापत्र मुस्लिम लीग से प्रेरित प्रतीत होता है। वे एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं, और उन्होंने अपने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि वे धर्म के आधार पर सरकारी निविदाएं वितरित करेंगे। वे बजट को भी धर्म के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता घुसपैठियों पर आंसू बहाते हैं, लेकिन वे धर्म के आधार पर एससी-एसटी आरक्षण उन्हें देना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि ये मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता। याद कीजिए, जब सीएए कानून आया था, तब इन्होंने महीनों के लिए दिल्ली को बंधक बना दिया था। पहले रास्ते रोके, फिर दंगे कराए लेकिन आज इनके झूठ का पदार्फाश हो चुका हैं। दिल्ली में वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दशार्ते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देश की सेवा के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले, मैंने अपना घर छोड़ दिया था, तब इस बात से अनजान था कि मैं एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा। मेरा परिवार पीछे छूट गया, लेकिन आज 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार हैं। मोदी ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि आपके और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी रहा हूं। आप मेरे उत्तराधिकारी हैं और मैं आपके लिए ही दिन-रात अथक प्रयास करता हूं।

    दिल्ली में किये गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश के जवान ‘नेशनल वार मेमोरियल’ की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में ‘वार मेमोरियल’ बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। ‘पुलिस मेमोरियल’ के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी जगह हो, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, इन्वेस्टमेंट लेकर आता है। आज छोटे से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस तक सभी फायदे में हैं, क्योंकि भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ अनधिकृत कॉलोनियां को रेगुलर करने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ झुग्गियों की जगह पक्के घर बनाने का अभियान भी जारी है। मिडिल क्लास के जो साथी अपना घर बनाना चाहते हैं, उनको भी भाजपा सरकार बड़ी आर्थिक मदद देने जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

     परीक्षा से पहले मोदी की पाठशाला, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में मिलेगा तनाव से मुक्ति का मंत्र; आज इस समय होगा शुरू  

    February 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    By News MaatiMarch 28, 20268

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट के मद्देनज़र शुक्रवार को…

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.