
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का रक्षा निर्यात स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘पहली बार’ 21,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंच गया है।



उन्होंने सेाशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व बुलंदी पर पहुंच गया है और यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।’’
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत रक्षा मंत्रालय ने भारत के रक्षा विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।
निजी क्षेत्र और डीपीएसयू सहित हमारे रक्षा उद्योगों ने हाल के वर्षों में सराहनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। रक्षा निर्यात में नया मील का पत्थर पार करने पर सभी हितधारकों को बधाई।”

