
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में तलाकशुदा पति ने शुक्रवार को अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने इस संबंध में शनिवार को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच शुरू की।



पुलिस के अनुसार, जब डॉ. पूर्णिमा विजया गार्डेन स्थित अपने प्लॉट की गड्ढे भरवा रही थी, इसी दौरान पूर्व पति डॉ. विकास सिंह देव वहां पहुंचे और उन्होंने डॉ पूर्णिमा को जमीन पर पटककर बुरी तरह घायल कर दिया।
डॉ. पूर्णिमा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि हमले के दौरान विकास ने ईंट से वार किया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के बावजूद विकास लगातार उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
डॉ. पूर्णिमा और डॉ. विकास सिंह देव के बीच तीन वर्ष पूर्व ही तलाक हो चुका है। बहरहाल, बिरसानगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

