Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में आदिवासियों के खून से रंगे हैं कांग्रेस के  हाथ और उसी के सहारे सत्ता सुख भोग रही जेएमएम, बहुचर्चित गुवा गोलीकांड को लेकर मोदी ने बोला बड़ा हमला
    Blog

    झारखंड में आदिवासियों के खून से रंगे हैं कांग्रेस के  हाथ और उसी के सहारे सत्ता सुख भोग रही जेएमएम, बहुचर्चित गुवा गोलीकांड को लेकर मोदी ने बोला बड़ा हमला

    News MaatiBy News MaatiNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    चाईबासा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के चाईबासा में चुनावी सभा में आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आज उन पार्टियों की गोद में बैठा है, जिनके दामन पर आदिवासियों के खून के छींटे हैं और जिनके नेता कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोल्हान प्रमंडल में 80 के दशक में हुए बहुचर्चित गुवा गोलीकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ आदिवासियों के खून से रंगे हैं। उस वक्त देश और तत्कालीन बिहार में कांग्रेस की सरकारें थीं, जिसने अपना हक और अलग झारखंड राज्य मांग रहे आदिवासी भाइयों को गोली से भून डाला था। उनके साथ अंग्रेजों की तरह बर्बरता हुई थी। अब उस पार्टी के कंधे का सहारा लेकर झामुमो का सरकार चलाना झारखंड के लिए सबसे बड़ा अपमान है।

    उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और झामुमो की विधायक रहीं सीता सोरेन को अपमानित करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि इन दोनों के साथ जो सलूक हुआ, वह हर आदिवासी का अपमान है और इस चुनाव में वे इसका बदला जरूर लेंगे। हाल में सीता सोरेन के लेकर कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी की अमर्यादित टिप्पणी को दुर्भाग्यजनक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बहन सीता सोरेन के बारे में कांग्रेस के नेता ने हाल में जो कुछ कहा है, वह हर आदिवासी बहन-बेटी का अपमान है। उन्होंने आदिवासी समाज की बहन के लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल किया है? हैरत तो यह कि यहां के सीएम की तरफ से इस मामले में एक शब्द तक नहीं निकला। यही जेएमएम की सच्चाई है। उसे सत्ता सुख में आदिवासी महिलाओं का भी अपमान स्वीकार है।

    महाराष्ट्र में भी भाजपा की नेता को लेकर इनके साथी कांग्रेस के नेता ने जैसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे वहां के लोग आहत हैं और उन्हें सबक सिखाने को तैयार हैं। पीएम ने कहा कि हमने संथाल समाज की आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया, उन्हें राष्ट्रपति बनाया, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी उनके बारे में भी अपमानजनक बात कहने से नहीं चूकते।

    झारखंड की क्षेत्रीय भाषा हो की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि यह भाषा इस क्षेत्र की पहचान है। आप जानते हैं कि हमारी सरकार लगातार मातृभाषा पर बल दे रही है। अब तक हो भाषा को अपमान और उपेक्षा झेलनी पड़ी है। मोदी की गारंटी है कि इस भाषा को उचित सम्मान मिलेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जब पहली बार भाजपा सरकार बनी, तब जाकर आदिवासी समाज को छत्तीसगढ़ और झारखंड को राज्य मिले। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हमने आदिवासी नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया। आदिवासी समाज के योगदान को देश-दुनिया के सामने रखने के लिए हमारी सरकार अनेक कदम उठाए हैं। रांची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का भव्य संग्रहालय बनाया। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इस वर्ष 15 नवंबर से देश में धरती आबा की 150वीं जयंती का उत्सव शुरू होने वाला है। यह उत्सव पूरे देश में जगह-जगह मनेगा। आदिवासी समाज के एक सपूत ने देश के लिए कितना बड़ा योगदान किया, इससे देश का बच्चा-बच्चा अवगत होगा।

    मोदी ने कहा कि मेरा लंबा समय आदिवासी क्षेत्रों में माताओं-बहनों के संघर्ष को देखते गुजरा है। इसलिए भाजपा-एनडीए की हर योजना के केंद्र में माताएं बहनें रहती हैं। मुझे खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड महिलाओं को सशक्त करने वाला संकल्प पत्र जारी किया है। गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और दो सिलेंडर देने का भी संकल्प हमने लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि बेटियों को बीएड, नर्सिंग और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई मुफ्त में कराई जाएगी। गर्भवती माताओं और बच्चों के लिए 21 हजार रुपये देने और झारखंड में 21 लाख घर बनाने का संकल्प भी हमने लिया है। ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर होंगे।

    जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने कहा था नौकरी देंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे। वे वादे पूरे करते तो यहां से नौजवानों में पलायन की नौबत नहीं आती। नौकरी तो उन्होंने नहीं ही दी, परीक्षाओं को भर्ती माफिया के हवाले कर दिया। झारखंड में ऐसा कोई पेपर नहीं, जो पांच वर्षों में लीक नहीं हुआ। भाजपा-एनडीए सरकार इन माफियाओं को कड़ा सबक स?िखाएगी। एक भी नहीं बचने वाला है। हरियाणा में सरकार बनने के एक माह के अंदर बिना खर्ची-बिना पर्ची 25 हजार लोगों को नौकरी दिया गया है। झारखंड में भी तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    मोदी ने ऐलान किया कि झारखंड के किसानों से धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद जाएगा। यहां के वन उत्पादों की भी उचित कीमत पर खरीद होगी। पंचायतों के मुखियों का भत्ता बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जन मन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से 7 हजार से अधिक आदिवासी गांवों का विकास किया जाएगा। रोड, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोबाइल का नेटवर्क बनाया जाएगा।

    पीएम ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस-राजद के लिए सबसे बड़ा वोट बैंक बन गए हैं। ये लोग घुसपैठियों के फर्जी कागज बनवा रहे हैं। उनके हर गलत काम का संरक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में भी झूठ बोला कि घुसपैठ नहीं है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर उसे अपने वोट बैंक को देने की साजिश कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    By News MaatiMarch 30, 20264

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद…

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.