रांची। 25 जनवरी ( रविवार) को हरमू स्थित पटेल पार्क में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम ) की सामाजिक कल्याण महिला प्रकोष्ठ व कला – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का समय सुबह 10 : 30 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें प्री नर्सरी से लेकर प्लस – टू के छात्र भाग ले सकते है। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बाँटा गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन निशुल्क है और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, और विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी दिये जाएँगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version