Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा

    March 27, 2026

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया
    • वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे
    • अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
    • सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत
    • सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » इजरायली एयरस्ट्राइक में हिज्बुल्लाह के कई ठिकाने तबाह, मिसाइल यूनिट का कमांडर ढेर
    International

    इजरायली एयरस्ट्राइक में हिज्बुल्लाह के कई ठिकाने तबाह, मिसाइल यूनिट का कमांडर ढेर

    News MaatiBy News MaatiSeptember 28, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेरूत । इजरायली (Israeli) सेना ने हिजबुल्ला (Hezbollah) के नेता को निशाना बनाकर बेरूत स्थित इसके केंद्रीय मुख्यालय (headquarters) पर हमला किया, जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों (explosions) से कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं। इस्राइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी कमांडर हुसैन अहमद इस्माइल को मार गिराने का दावा किया है है. आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि मुहम्मद अली इस्माइल इजराइल के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए जिम्मेदार था।

    लेबनान (Lebanon) के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान की राजधानी में इस हमले के कारण संघर्ष के पूर्ण युद्ध (full-scale war) में बदलने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।

    इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी (American) अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि इस्राइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

    अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसरल्लाह हमला स्थल (site) पर मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हिजबुल्ला ने भी टिप्पणी नहीं की। मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि हताहतों (casualties) की तलाश के लिए छह इमारतों के मलबे (debris) में तलाश अभियान (rescue operations) अब भी जारी है।

    प्रारंभिक विस्फोट के बाद इस्राइल ने दक्षिणी उपनगरों (southern suburbs) के अन्य क्षेत्रों पर कई हमले किए। इन हमलों के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री (Prime Minister) बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अमेरिका की अपनी यात्रा अचानक जल्द समाप्त करके स्वदेश लौट आए।

    इससे पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को संबोधित किया था। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में संकल्प लिया था कि हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल का अभियान (campaign) जारी रहेगा। उनकी टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित युद्ध विराम (ceasefire) की उम्मीदों को और कम कर दिया।

    विस्फोटों की खबर तब आई जब नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सैन्य सहायक (military aide) ने उनके कान में फुसफुसाकर कुछ कहा, जिसके बाद नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन (press conference) तुरंत समाप्त कर दिया।

    इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी (Rear Admiral Daniel Hagari) ने कहा कि सेना ने आवासीय इमारतों (residential buildings) के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया।

    लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (National News Agency) के अनुसार, बेरूत में दहिया उपनगर (Dahiya Suburb) के घनी आबादी वाले और मुख्यतः शिया बहुल जिले हरेत हरीक (Haret Hreik) में रात में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

    खबर में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली (powerful) था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर (north) में स्थित इमारतें भी हिल गईं। लेबनान में इस्राइल के हवाई हमलों (airstrikes) में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। उसने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी (shelling) को रोकने के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई है जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आईएईए ने माना ‘ईरान के नतांज परमाणु केंद्र को पहुंचा नुकसान’

    March 3, 2026

    ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर बोले नेतन्याहू- तानाशाह अब नहीं रहा

    March 1, 2026

    अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    By News MaatiMarch 27, 20261

    गढ़वा। जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी को गुरुवार देररात निकाले गए जुलूस पर…

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा

    March 27, 2026

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा

    March 27, 2026

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.