
गुमला। मुख्यमंत्री के निर्देश व डीजीपी झारखंड के मार्गदर्शन में बुधवार को नागरिकों के शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु गुमला के नगर भवन में जन शिकायत समाधान शिविर का उद्घाटन डीआइजी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के धनंजय कुमार सिंह, एसपी शंभू कुमार सिंह, डालसा सचिव ने संयुक्त रूप से किया।



डीआइजी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में आम जनता को त्वरित व सुगम न्याय प्रदान करने के लिए सरकार के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आम जनता इसका पूरा लाभ उठायें और शिविर में आकर अपनी समस्या रखें।
वहीं गुमला जिला के घाघरा थाना परिसर, थाना परिसर बसिया, थाना परिसर रायडीह, चैनपुर व डुमरी में भी जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
जिले में 104 मामले आम जनता ने रखें। सभी शिकायतों का पंजीकरण कर उसका रसीद शिकायत कर्ता को दिया गया। वहीं त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के तहत गुमशुदा बच्चों व महिला सुरक्षा कानून, पीड़ितों को मुआवजा, नये अपराधिक कानून,, जीरो एफआईआर, आॅन लाइन एफआईआर, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, संपति मूलक, अपराध, सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध, मानव तस्करी, नशीले पदार्थ की बिक्री व सेवन की रोकथाम पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, सार्जेंट अभिमन्यु कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

