
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कांस्टेबल शायद किसान आंदोलन को लेकर भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद के पिछले बयानों से नाराज थी।



मान ने “आतंकवाद” वाली टिप्पणी को लेकर कंगना पर भी निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।

