
रांची । नामकुम थाना क्षेत्र में मुखिया नन्हें कच्छप को अरविन्द टेक्सटाइल के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अमर कुमार पांडे ने बताया कि घर के पास ही अपराधियों की ओर से गोली चलाई गई है। हालांकि गोली उनके गाल को छूती हुई निकल गई है। जिसकी वजह से वह खतरे से बाहर है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वही इस घटना के बाद पुलिस को अपराधियों के कुछ सुराग भी मिले है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



नामकुम इलाके में ज्यादातर जमीन विवाद को लेकर आपराधिक वारदात सामने आते रहे हैं। इससे पहले भी मधु राय की हत्या के मामले में भी जमीन विवाद के तहत ही घटना की बात सामने आई थी। वही मुखिया पर जानलेवा हमले के पीछे की क्या वजह है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
इससे पहले नामकुम थाना क्षेत्र में ही दिनदहाड़े रिंग रोड में जमीन कारोबारी मधु राय की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से ज्यादा गोलियां अपराधियों ने उन्हें मारी थी। इस मामले का अब तक उद्भेदन नहीं हो पाया है। तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर नामकुम इलाके में मुखिया पर जानलेवा हमला पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

