
रांची: पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे झामुमो के नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने चमरा लिण्डा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।



लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बाद विशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिण्डा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान पर उतरे हैं। उन्हें हाल में ही बल्लेबाज चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि उस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से सुखदेव भगत उम्मीदवार हैं।
चमरा लिण्डा विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार के विधायक हैं। इसके अलावा वह 2 बार 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
इस बाबत चमरा लिण्डा को जो पत्र भेजा गया है, उसमें लिखा है कि चमरा लिण्डा ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

