Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एसडीओ की पत्नी अनिता को न्याय दिलाने के लिए हजारीबाग में निकला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस
    Blog

    एसडीओ की पत्नी अनिता को न्याय दिलाने के लिए हजारीबाग में निकला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस

    News MaatiBy News MaatiDecember 29, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जब रक्षा करने वाला ही भक्षक बन जाए तो सड़क पर उतरना ही पड़ेगा। इस भावना के साथ रविवार को बुढ़वा महादेव प्रांगण से एक ऐतिहासिक कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर अनिता कुमारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया।

    यह आयोजन एसडीओ अशोक कुमार की धर्मपत्नी अनिता कुमारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर किया गया। इस घटना ने न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जुलूस का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस मार्च में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा की मांग की। गत 26 दिसंबर को सुबह करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच हजारीबाग एसडीएम आवास पर अनिता कुमारी जलने की घटना हुई। गंभीर हालत में उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बोकारो और अंतत: रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर की रात 3:30 बजे अनिता कुमारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। शनिवार को रांची में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हजारीबाग में संबंधित थाने में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।

    परिजनों के साथ-साथ हजारीबाग की जनता ने भी इस घटना को महिला सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की। रविवार को आयोजित कैंडल मार्च और मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भावुक होकर शहर की बहू-बेटी के साथ हुए इस अमानवीय अत्याचार पर गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा यह केवल अनिता कुमारी के परिवार का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की बेटी का सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ अनिता कुमारी का मामला नहीं है, यह पूरे समाज की बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे, सड़क से लेकर सदन तक इस बात को बुलंद किया जाएगा।

    साथ ही कहा की यह घटना समाज पर एक काला धब्बा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अनिता कुमारी को न्याय मिले और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए,हमारी बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में पुलिस और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी,दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। घटना के कारणों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कड़ी सजा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जाए। कैंडल मार्च ने एक संदेश दिया कि महिलाएं केवल परिवार नहीं, समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

    चतरा जनार्दन पासवान ने कहा की यह घटना न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। अनिता कुमारी के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। यह आंदोलन न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। जब तक आरोपित को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा नहीं दिलाई जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह लड़ाई केवल अनिता कुमारी के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    By News MaatiMarch 31, 202611

    नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां…

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.