Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा
    • शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति
    • कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    • मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    • बिहार के हर जिले में बनेगा सौर गांव, रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी मिलेगी
    • झारखंड में 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति, विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान
    • झारखंड में अब 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    • रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पांचवें चरण का प्रचार थमा, आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग सोमवार को, इन दिग्गजों नेताओं का होगा भाग्य का फैसला
    Blog

    पांचवें चरण का प्रचार थमा, आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग सोमवार को, इन दिग्गजों नेताओं का होगा भाग्य का फैसला

    News MaatiBy News MaatiMay 18, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों तथा ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण के लिये 35 सीटों पर प्रचार अभियान शनिवार शाम छह बजे थम गया। इन सीटों पर मतदान सोमवार को होगा। इस चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों में से दूसरे चरण के लिये 35 सीटों पर भी इसी दिन मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 265 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में 13 मई को 28 सीटों पर मतदान हुआ था। लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिये 49 सीटों के लिये कुल 1586 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद 749 उम्मीदवार रह गये और नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनावी मैदान में 695 रह गये।

    इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, डॉ प्रवीण भारती पवार, शान्तनु ठाकुर, कपिल पाटिल, अन्नपूर्णा देवी , भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी, राष्ट्रीय जनता दल की रोहिणी आचार्य शामिल हैं। कुल सात चरणों के इस चुनाव में पांचवें चरण के मतदान के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 18 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की सभी लोक सभा सीटों पर मतदान कराने का काम काम पूरा हो चुका होगा। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर पूरी तैयारियों कर ली हैं और इसमें मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये हैं। चौथे चरण के मतदान के साथ कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93 और चौथे में 96 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराये गये हैं। पहले चार चरणों में 45.1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अभी तक मतदान किया है और इन चरणों में औसतन 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। छठे और सातवें चरण में क्रमश: 25 मई और एक जून को मतदान कराये जायेंगे। मतगणना चार जून को होगी। पांचवें चरण में जिन आठ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के संसदीय सीटों के लिये मतदान होगा उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट है। पांचवें चरण में राजग और विपक्षी इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारकों के अलावा घटक दल के नेताओं ने सार्वजनिक सभाओं और रोड-शो आदि के माध्यम से जम कर प्रचार किया। जो आज शाम छह बजे थम गया। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार सार्वजनिक प्रचार अभियान मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक निजी स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का समर्थन जुटाते हैं।

    लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। उनमें-मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ,रायबरेली, अमेठी, जालौन (सु.), झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, कैसरगंज और-गोण्डा शामिल हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीटें सुरक्षित हैं। महाराष्ट्र में धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण संसदीय सीटों पर मतदान होगा। बिहार में जिन पांच सीटों पर चुनाव होना है, इनमें मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में इन 49 सीटों में से 32 पर भाजपा, सात पर शिवसेना (अविभाजित) और चार पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को सफलता मिली थी। इसके अलावा ओडिशा में बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का, झारखंड में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, बंगाल में बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग, केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला और लद्दाख की एक मात्र संसदीय सीट के लिये मतदान होगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    By News MaatiMarch 24, 20266

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले 25 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री…

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.