
रांची । हजारीबाग में IAS विनय चौबे के डीसी रहते हुए वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमों के विपरीत म्यूटेशन मामले की जांच अब ACB कर रही हैं । इस केस में ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और हजारीबाग के लैंड ब्रोकर विजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।



एजेंसी ने मामले के अन्य आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई करने की तैयारी कर रखी हैं। इसी क्रम में ACB ने अब विनय सिंह की पत्नी, स्निग्धा सिंह को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया ।कांड संख्या 11/2025 में स्निग्धा सिंह नामजद आरोपी हैं। ACB के अनुसार, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के नाम पर हैं. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल, थाना नंबर 252 में स्थित हैं. खाता नंबर 95 के प्लाट नंबर 1055, 1060 और 848 का कुल रकबा 28 डिसमिल है, जबकि खाता नंबर 73 के प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल हैं।
यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा, हल्का 11 में स्थित है, जिस पर वर्तमान में विनय सिंह और उनकी पत्नी का कब्जा हैं. फिलहाल इस भूमि पर नेक्सजेन का शोरूम संचालित किया जा रहा हैं ।

