लंदन, एजेंसियां : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का क्रिकेट के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है और उन्होंने शुक्रवार को जमीनीं स्तर की क्रिकेट सुविधाओं तथा स्कूलों के अंदर खेल की व्यापक पहुंच के लिए 3.5 करोड़ पाउंड के निवेश की घोषणा की।
सुनक अकसर क्रिकेट के प्रति अपने लगाव के बारे में बात कर चुके हैं और डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ कुछ गेंद हिट करने को बतौर प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल का अहम मौका भी करार दिया हैं।

साउथम्पटन में जन्में भारतीय मूल के 43 वर्षीय नेता सुनक ने 2030 तक 10 लाख से अधिक युवाओं को खेल में शामिल करने की इच्छा जतायी।