
पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया है । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
दरअसल, सोमवार को BPSC की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और उनके आरोपों के संदर्भ में ‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’ कहावत का इस्तेमाल किया था. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर छात्रों के बीच
BPSC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में TRE-4 परीक्षा, 70वीं BPSC और अभ्यर्थियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर परीक्षा नियंत्रक जवाब दे रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थियों को अपने आरोपों में तथ्य नजर आते हैं तो वे कोर्ट का रुख कर सकते हैं. इसी क्रम में उन्होंने उक्त कहावत का इस्तेमाल किया. बयान सामने आने के बाद छात्र संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने इसकी आलोचना शुरू कर दी। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी बयान को लेकर आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारी से माफी की मांग की।

