लायंस क्लब ऑफ राँची एकलव्य ग्रेटर ने लगाया रक्तदान शिविर का आयोजन

राँची । लायंस क्लब ऑफ राँची, एकलव्य ग्रेटर की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के बारे में क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, फल एवं मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर क्लब के पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, लायन सुजीत कुमार, गणेश प्रसाद सिंह, सुनील वर्मा, अमित साहू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अखिलेश, के.एन.पी. सिंह, बिनोद बर्णवाल, कनहैया, ऋषिकेश आदि मौज़ूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version