नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए बुधवार को यहां प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी जैसलमेर हाउस के पास एकत्र हुए और उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने भाजपा पर हिंसा करने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया था जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्ता पक्ष ने भारी विरोध किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version