
नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारंखड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है।



भाजपा जहां राज्य की 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी वहीं आजसू एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है।’
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। गौरतलब है कि आजसू पार्टी गिरिडीह सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
संभावना है कि यहां से पार्टी चंद्रप्रकाश चौधरी को टिकट देगी।

