
रांची। भाजपा ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें वार्ड संख्या 19 से वह पार्षद भी रही है। वह रांची नगर निगम क्षेत्र में अकेली निर्विरोध पार्षद बनी थी।रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के भीतर कई दावेदार थे। उनमें अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन समेत कई अन्य दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने रोशनी खलखो को बेहतर प्रत्याशी समझा। इसके पीछे उनका नगर निकाय चुनाव को लेकर किए गए संघर्ष को महत्व मिला है।



रोशनी खलखो नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसको लेकर वह हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी। इसके अलावा भाजपा ने कई उम्मीदवारों को समर्थन किया ऐलान।
रांची से रोशनी खलखो
हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी
चास से अविनाश कुमार
धनबाद से संजीव अग्रवाल
मधुपुर से नीति कुमारी
चक्रधरपुर से डॉ विजय गागराई
गढ़वा से कंचन जायसवाल
दुमका से अमिता रक्षित
गोड्डा से नारायण मंडल
बुंडू से राजेश उरांव
आदित्यपुर से प्रभाषिणी कलुण्डिया
मानगो से संध्या सिंह

